Home लखनऊ लॉकडाउन में डबल मर्डर, लड़की से मिलने आया था युवक,दोनों की हत्या

लॉकडाउन में डबल मर्डर, लड़की से मिलने आया था युवक,दोनों की हत्या

0
614

लखनऊ (छविनाथ)। लॉकडाउन में हुए डबल मर्डर से राजधानी लखनऊ में सनसनी फैल गई। रविवार तड़के सआदतगंज में एक युवक और युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक युवक, लड़की से मिलने उसके घर गया था। जिसकी भनक घरवालों को लग गई। आक्रोश में आकर लड़की के पिता और भाइयों ने मिलकर दोनों की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की नाबालिग थी, वहीं लड़का शादीशुदा था।
मामला सआदतगंज थाना क्षेत्र के मंसूरनागर इलाके का है। यहां का रहने वाला अब्दुल मलिक शादीशुदा था और उसके दो ब’चे भी थे। अब्दुल मलिक &0 का पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात दो बजे करीब वो लड़की से मिलने उसके घर चल गया। इसकी भनक घरवालों को लग गई। युवक को घर में देखकर लड़की के भाई और पिता गुस्सा हो गए। लड़की के दोनों भाई, पिता और बड़े पापा ने मिलकर दोनों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों अभियुक्तों सुलेमान, उस्मान, दानिश और रानू को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपितों में लड़की के पिता सुलेमान, ताऊ उस्मान उनका बेटा रानू व भाई दानिश है। सभी के खिलाफ हत्या की एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। दोनों को बीती रात एक साथ देखकर परिवारीजन उनपर लाठी-डंडों के साथ टूट पड़े। पीट-पीटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित प्रेमी शादी-शुदा 4 ब’चों का पिता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here