Home उत्तर प्रदेश कंटेनर व पर्यटक बस की आमने-सामने भिडंत, दो महिलाओं समेत नौ लोग...

कंटेनर व पर्यटक बस की आमने-सामने भिडंत, दो महिलाओं समेत नौ लोग जख्मी

0
105
कंटेनर व पर्यटक बस की आमने-सामने भिडंत, दो महिलाओं समेत नौ लोग जख्मी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल्ली से नेपाल जा रही एक पर्यटक बस की रविवार सुबह एक कंटेनर से हुई आमने-सामने की टक्कर में नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस.ने रविवार को बताया कि दिल्ली से यात्रियों को लेकर एक पर्यटक बस नेपाल जा रही थीअ बस सुबह खुटार थाना क्षेत्र के लौंगापुर जंगल के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में नेपाल निवासी दो महिलाएं और सात पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here