खनन अनुज्ञा क्षेत्र से खनन एवं परिवहन प्रतिबंधित

0
675

लखनऊ । प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा जनपद उन्नाव के स्वीकृत खनन अनुज्ञा क्षेत्र बन्दी पुरवा और तुर्किहा बदरहा में खनन और परिवहन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार निदेशालय की गठित टीम द्वारा की गयी जांच में पाया गया कि निजी भूमि के अनुज्ञा पत्रधारक द्वारा मशीन का प्रयोग कर खनन किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वीकृत क्षेत्र के बाहर बालू का अवैध खनन भी किया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी उन्नाव को निर्देशित किया गया है कि इन ग्रामों में हो रहे बालू खनन की जांच कराकर अपनी आख्या तत्काल निदेशालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here