भाजपा नेत्री ने किया आत्महत्या का प्रयास, विधायक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

0
614

सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने शनिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। त्यागी ने देवबंद से पार्टी के ही विधायक बृजेश सिंह पर परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेत्री को बचा लिया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कस्बा देवबंद निवासी भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने देवबंद विधायक पर झूठे केसों में परिजन को जेल भिजवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आहत होकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। शनिनवार को भाजपा नेत्री शशि त्यागी पुलिस और भाजपा नेताओं को चकमा देकर आत्मदाह करने के लिए विधायक बृजेश सिंह के कार्यालय और निवास पर जा पहुंचीं।

जब भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन को पता लगा कि भाजपा नेत्री अपने निवास पर नहीं हैं तो हड़कंप मच गया। पुलिस- प्रशासन और भाजपा नेता विधायक के निवास पर पहुंचे। जैसे ही शशि त्यागी तेल छिड़ककर उनके निवास पर पहुंची तो पुलिस-प्रशासन ने मौके पर शशि को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि आग लगाए जाने से भाजपा नेत्री मामूली रूप से झुलस गई है। भाजपा नेत्री को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी और भाजपा विधायक इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here