नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को 13 सितम्बर तक की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी।
सीबीआई बोली, पूछताछ करने की जरूरत तीन सितंबर को ईडी ने डीके शिवकुमार को गिरफ्तार किया था।...
श्रीनगर। हर तरफ से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ करवाने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी का सबूत है कि घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को भारतीय सेना ने पकड़ा है। सेना ने घुसपैठियों का एक वीडियो...
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास तथा अन्य सुविधाएं देने के संबंध में राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन अधिनियम 2017 के प्रावधानों को मनमाना और अवैध मानते हुए रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एस रविन्द्र भट्ट और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ ने यह आदेश मिलाप चंद डांडिया व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर...
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व भाजपा सांसद चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के मामले को निस्तारित कर दिया है। यूपी सरकार ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को बताया कि छात्रा और उसके भाई को दूसरे कॉलेज में दाखिले के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। यूपी सरकार ने कहा कि दोनों को हॉस्टल...
नई दिल्ली। गृहमंत्रालय ने नए बने गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत हाफिज सईद, मौलाना मसूद अजहर, जकीर उर रहमान लखवी और दाऊद इब्राहिम को आतंकी घोषित किया है। इस संबंध में सरकार ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था अधिसूचना के अनुसार यूएपीए की धारा 35 की उपधारा...
अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि के स्वामित्व विवाद मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी की सुरक्षा बुधवार को बढ़ा दी गई है। इनकी सुरक्षा में अब सात सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इससे पहले अंसारी की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह से मंगलवार को हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को तत्काल प्रभाव...
सुलतानपुर। कबरी प्रधान की हत्या की साजिश रचने एवं अवंतिका गोली कांड मामले में जेलों से मुल्जिमों की तलबी न होने से केस की कार्यवाही बाधित चल रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए एडीजे सप्तम अमित कुमार प्रजापति की अदालत ने डीएम को पत्र भेजकर छह आरोपियों की जेल से तलबी कराने के सम्बंध में आदेशित किया है।...
कर्नाटक। कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। ईडी की ओर से चौथी बार पूछताछ के बाद शिवकुमार को मंगलवार को अरेस्ट किया गया। एक अफसर ने बताया कि शिवकुमार न तो पूछताछ में सवालों के जवाब दे रहे थे और न ही...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली की दरें तकरीबन 12 फीसदी तक महंगी हो गईं हैं। इससे सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें अधिकतम 60 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ाई गई हैं। किसानों की भी बिजली 15 फीसदी महंगी हो गई है जबकि औद्यौगिक उपभोक्ताओं की दरें घरेलू उपभोक्ता की तुलना से...
लखनऊ। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर केसों का सामना कर रहे आजम खान का बचाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने किया। मुलायम ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आजम खान को जानबूझकर बदनाम किया गया। उनके खिलाफ अन्याय किया जा रहा है और अगर यह बंद नहीं किया गया तो सपा सड़कों पर उतरेगी। मुलायम...
- Advertisement -





















