सीएए के विरोध में छात्र सभा का प्रदर्शन, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

0
572

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सीएए के विरोध में गुरुवार को हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस के हटाने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने सभी को वाहनों से पुलिस लाइन भेज दिया। 
पूजा शुक्ला, अतुल प्रधान, बृजेश यादव, अरविन्द गिरी ने हिरासत में लिये जाने के बाद कहा कि पुलिस डंडे के जोर पर छात्रों के खिलाफ उत्पीड़न कर रही है। भाजपा के इशारे पर प्रदर्शन को रोका जा रहा है। भाजपा सरकार का आचरण अलोकतांत्रिकारी एवं दमनपूर्ण है। सरकार का कृत्य घोर निंदनीय है।
पुलिस ने जिन छात्रों को हिरासत में लिया उसमें दिग्विजय सिंह देव, अतुल प्रधान, बृजेश यादव, डाॅ. राम करन निर्मल, अरविन्द गिरि, अवधेश वर्मा, प्रदीप सिंह पुन्नू, सम्राट विकास, महेन्द्र कुमार, जयसिंह प्रताप यादव, बृजेश यादव, विनीत कुशवाहा, आशू शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव दीपू, माधुर्य सिंह मधुर, राबिन यादव, आदर्श सिंह राजपूत, करूणेश द्विवेदी केडी, रोहित यादव, दिलीप सिंह कृष्णा, त्रिभुवन यादव, शैलेश रिंकू, दीपक, रवि प्रकाश, अवनीश यादव, संजय सविता विद्यार्थी, ओम सिंह, अन्नू यादव, आदर्श श्रीवास्तव, धीरज यादव और पूजा शुक्ला हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here