#CabinetExtension LIVE: मोदी के नवरत्नों ने ली शपथ, प्रधान,गोयल,निर्मला और नकवी बने कैबिनेट मंत्री

0
804

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के 20 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। राष्ट्रपति के दरबार हॉल पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण शुरू हुआ। सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने हिंदी में शपथ ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेटली और सुषमा समेत वरिष्ठ नेताओं के अलावा कैबिनेट के मेंबर्स प्रोग्राम में मौजूद हैं। कैबिनेट के 9 नए चेहरों में चुनावी राज्यों के नेताओं के अलावा एक्सपर्ट्स शामिल हैं। जेडीयू को कैबिनेट में जगह नहीं मिल रही है। नीतीश कुमार ने शनिवार को ही साफ कर दिया था कि फेरबदल को लेकर उनसे कोई बात नहीं की गई है और न ही उनके सांसदों को कोई इन्विटेशन मिला है।



जन इंडिया आपको मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल और विस्‍तार के पल-पल की अपडेट से अवगत करा रहा है। ताजा अपडेट के लिए आप इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Live: लाइव अपडेट्स:-

  • राष्ट्रगान खत्म।
  • राष्ट्रगान प्रारंभ
  • शपथ ग्रहण समारोह समाप्त।

11.05AM: अलफोंस कन्नथानम ने ली राज्य मंत्री की शपथ, किसी भी सदन केे नहीं है सदस्य। अंग्रेजी में ली शपथ
11.03AM: सत्यपाल सिंह ने ली राज्य मंत्री की शपथ, यूपी के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। हिन्दी में ली शपथ
10.59AM: गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली राज्य मंत्री की शपथ, राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद है। हिन्दी में ली शपथ
10.59AM: हरदीप सिंह पुरी ने ली राज्य मंत्री की शपथ, संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के पद पर रहे हैं।
10.57AM: राजकुमार सिंह ने ली राज्य मंत्री की शपथ, बिहार के आरा से हैं सांसद
10.55AM: अनंत कुमार हेगड़े ने ली राज्य मंत्री की शपथ, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से हैं सांसद

10.53AM: डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ली राज्य मंत्री की शपथ, मध्य प्रदेश के तीकमगढ़ से हैं सांसद

10.51AM: अश्विनी चौबे ने ली राज्य मंत्री की शपथ, केंद्र में पहली बार बनाए गए मंत्री
10.49AM: शिव प्रताप शुक्ला ने ली राज्य मंत्री की शपथ, पहली बार बने मंत्री
10.47AM: मुख्तार अब्बास नकवी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे.
10.45AM: निर्मला सीतारमण ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थीं।
1042 पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्रल प्रभार राज्य थे
  10.41AM: धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे।
10.40AM: शपथ ग्रहण समारोह शुरू
10.38AM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन पहुंचे, अब शुरू होगा शपथ ग्रहण
10.30AM: शिवसेना नेता संजय राउत बोले, ये बीजेपी का कैबिनेट विस्तार है
10.30AM: चार राज्य मंत्रियों का होगा प्रमोशन
10.27AM: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राष्ट्रपति भवन पहुंचे
10.25AM: 9 मंत्री लेंगे शपथ
10.24AM: दरबार हॉल में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
10.22AM: प्रधानमंत्री का काफिला राष्ट्रपति भवन पहुंचा।
10.20AM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी उमा भारती।
10.17AM: शपथ लेने वाले सभी लोग राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
10.15AM: पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमन और धमेंद्र प्रधान राष्ट्रपति भवन पहुंचे
10.10AM:  शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे रविशंकर प्रसाद और मुख्तार अब्बास नकवी
10.00AM: राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी,

ये हैं 9 नए मिनिस्टर्स
2) शिव प्रताप शुक्ल (यूपी)
3) वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश)
4) अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक)
5) राजकुमार सिंह (बिहार)
6) हरदीप सिंह पुरी (डिप्लोमैट)
7) गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान)
8) सत्यपाल सिंह (यूपी)
9) अल्फाेन्स कन्ननथानम (केरल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here