Home जन इंडिया कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया

कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया

0
570

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति ने किया स्थानांतरित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को स्थानांतरित कर गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है। वह ओपी कोहली का स्थान लेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्तियां अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होंगी।

नहीं लड़ा था चुनाव
आपको बता दें कि कलराज मिश्र देवरिया के सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 75 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था, तभी से राज्यपाल बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। राज्यपाल बनाए जाने पर जनपद वासियों में खुशी है। कलराज मिश्र अपने मधुर स्वभाव, आत्मीयता पूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here