नई दिल्ली। भारतीय बैंकों का 9000 करोड़ रूपया लेकर विदेश गए विजय माल्या आज भी कोर्ट के सामने पेश नही होंगे। माल्या ने पेशी के लिए मई तक का समय मांगा है। आपको बता दें कि माल्या इससे पहले 18 मार्च को ईडी के सामने पेश होने वाले थे लेकिन तब भी उन्होंने अदालत पेशी के लिए असमर्थता जताई थी।
ईडी ने विजय माल्या को पेशी के लिए फिर 2 अप्रैल तक का समय दिया था। विजय माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग के कई नोटिस जारी होने के बाद उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था।
आपको बता दें कि विजय माल्या ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट अपने वकील के जरिए कहा था कि वो बैकों को 4000 करोड़ रूपया वापस देने के लिए तैयार हैं जिस पर बैंकों ने कोर्ट से विचार करने के लिए समय मांगा था।