Home जन इंडिया बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया देश का नाम रौशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया देश का नाम रौशन

0
637

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश का नाम रौशन करते हुए पीपुल्स च्वॉइट अवॉर्ड्स में अमेरिकी टीवी सीरियल ‘क्वांटिको’ के लिए फेवरेट न्यू एक्ट्रेस इन टीवी सीरीज ट्रॉफी जीती।


पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड्स 2016 प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत खास रहा। 33 वर्षीय प्रियंका ने इस टीवी सीरीज में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिश का रोल निभाया है। बुधवार रात को प्रियंका के साथ इस ट्रॉफी के दौड़ में एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, ली मिशेल और मर्सिया गे हार्डन जैसे नाम शामिल थे।


प्रियंका ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए शिमरी वेरा वैंग हाल्टर ड्रेस पहनी थी। हॉलीवुड एक्टर विन डीजल ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया। प्रियंका चोपड़ा यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली साउथ एशियन एक्ट्रेस हैं।


लॉस एंजिल्स में होने वाले इस अवॉर्ड फंक्शन से पहले प्रियंका काफी नर्वस थीं। प्रियंका ने ट्वीट किया था- ‘कल पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड, अजीब बात है कि मैं नर्वस हूं। मुझे लगता है किसी दूसरे देश में यह पहला नॉमिनेशनल है। मुझे शुभकामनाएं दें।’

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here