100 मवेशी दबे गोशाला की छत गिरने से

0
598

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के भगता भाई का कस्बा में मंगलवार की सुबह एक गोशाला की छत ढह गई। हादसे में लगभग 100 गोवंश मलबे के नीचे दब गए हैं। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 10 गोवंश को निकाल लिया गया है। राहत व बचाव कार्य जारी है।
बारिश के कारण हुआ हादसा
गोशाल प्रबंधक ने बताया कि जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण भूचो भगता रोड पर बनी संत महेश मुनि गोशाला की छत ढह गई। हादसे में 100 के करीब गोवंश मलबे के नीचे दबे गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर 10 गोवंश को मलबे के नीचे से बाहर निकाला है। अन्य गोवंश को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here