क्रिकेटर धोनी की पत्नी साक्षी ने खोल दी सरकार के दावे की पोल

0
687

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक ट्वीट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्विटर पर रांची में बिजली कटौती की परेशानी को उजाकर किया है। झारखंड में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश में विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उसमें बिजली की आर्पूर्ति भी शामिल है। उनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘2018 तक 24 घंटे बिजली की व्यवस्था होगी। लेकिन साक्षी धोनी के ट्वीट ने उनके दावे की पोल खोल दी।

साक्षी ने कही ये बात
साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि रांची के लोग हर रोज बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। रोज 4 से 7 घंटे बिजली जाती है। आज यानी 19 सिंतबर 2019 को पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। बिजली न होने का का कोई कारण नहीं है, मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है। आशा करती हूं कि संबंधित अथॉरिटी इस पर संज्ञान लेगी।”

कई लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
साक्षी के ट्वीट कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं; रांची के एक व्यक्ति ने लिखा है कि ‘हमारा नेता कैसा हो, साक्षी भाभी जैसा हो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘चलो किसी ने तो ध्यान दिया।’ वहीं कुछ लोगों ने धोनी के लेकर मीम्स बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here