बर्फीले तूफान के बाद 19 हजार फुट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर में फंसे जेसीओ समेत 10 भारतीय जवान

0
664

जम्मू : जम्मू कश्मीर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 10 सैनिक बर्फ में फंस गए हैं।

उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि आज तड़के लद्दाख क्षेत्र के उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि एक जेसीओ और सेना के नौ अन्य जवान हिमस्खलन के कारण फंस गए। सेना और वायुसेना ने बचाव अभियान शुरू किया है।

पिछले महीने लद्दाख क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के कारण चार भारतीय सिपाही मारे गए थे। गौरतलब है कि सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र है और सर्दियों में हिमस्खलन तथा भूस्खलन यहां आम बात है। यहां का तापमान भी माइनस 60 डिग्री सेल्सियस (140 डिग्री फॉरेनहाइट) तक पहुंच जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here