बांदा । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य के नए लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि यह उच्चतम न्यायालय की अवहेलना है।
नाईक ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए कहा था लेकिन राज्य सरकार हीलाहवाली करती...
नई दिल्ली। अनुभवी युवराज सिंह और आशीष नेहरा ने आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में वापसी की जबकि पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरेंदर सरन और बड़ौदा के हरफनमौला हार्दिक पंड्या टीम में नए चेहरे होंगे।
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी की है जबकि सुरेश रैना को...
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित होने वाले पुलिस विभाग के राज्य स्तरीय डायल 100 परियोजना भवन का शिलान्यास शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। इस परियोजना का उद्देश्य विकलांगजन समेत प्रदेश में कहीं भी किसी भी समय सभी व्यक्तियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये तत्काल आपातकालीन सेवाएं प्रदान किया जाना है। इस सेवा के अन्तर्गत...
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी के जोरदार विरोध के बावजूद सोनिया और राहुल को जमानत दे दी। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे सोनिया और...
नई दिल्ली : यूपी के नवनियुक्त लोकायुक्त जस्टिस वीरेंद्र सिंह अब राजभवन में प्रस्तावित 20 दिसंबर को शपथ ग्रहण नहीं कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट से शपथ ग्रहण समारोह पर 4 जनवरी तक रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार चार जनवरी को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की रेगुलर बेंच करेगी, जिसमें जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एनवी रमन्ना...
जैसलमेर । राजस्थान मदरसा बोर्ड ने जिले में चल रहे मदरसों में से 102 मदरसों के पंजीकरण रद्द कर दिए है। राजस्थान मदरसा बोर्ड के सचिव कुन्दनलाल माथुर ने बताया कि 102 मदरसों में बच्चों की संख्या नहीं के बराबर होने के कारण उन्हें बन्द कर दिया गया है। अब इस बारे में एक समीक्षा कमेटी का गठन किया...
बदायूं । 'निर्भया के साथ दरिंदगी के आरोप में तीन साल की सजा भुगतने के बाद कल रिहा हो रहे किशोर की सजा बढ़ाने की पुरजोर मांगों के बीच बदायूं स्थित उसके गांव में एक पक्ष उसे गांव में दाखिल होने का विरोध करने की तैयारी में है।
दिसम्बर 2012 में दिल्ली में एक चलती बस में मेडिकल की...
पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और शराब लाबी के दबाव में पूर्ण
मद्यनिषेध लागू करने का वादा तोड़ दिया है।
पहली अप्रैल से आंशिक शराबबंदी लागू होगी, जिसमें सिर्फ देसी शराब पर पूर्ण
प्रतिबंध होगा। गांव में विदेशी शराब नहीं बिकेगी, लेकिन शहरों में सरकारी
...
मेरठ : शनिवार सुबह मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे सैकड़ों रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, हड़ताली जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होंगी। तब तक वह हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वाहनों की पार्किंग की सुविधा नहीं है। हॉस्टल...
नई दिल्ली : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने नए प्री-पेड ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन कॉल दरों में 80 फीसदी तक की कटौती की है। प्री-पेड ग्राहक अब 10 पैसा प्रति मिनट की दर पर बात कर सकेंगे।
बीएसएनएल के प्रवक्ता के अनुसार, प्री-पेड ग्राहकों के लिए दरों में 80 फीसदी तक कमी की गई है। नए ग्राहकों के...
- Advertisement -









