महाराष्ट्र। सरकार ने लॉकडाउन 4 का ऐलान कर दिया है। आज लॉकडाउन 3 की मियाद खत्म हो रही है। केंद्र सरकार आज लॉकडाउन 4 के नियम कायदे का ऐलान करने वाली है। इससे पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में letter जारी किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन 4 का ऐलान कर दिया है।आज लॉकडाउन 3 की मियाद खत्म हो रही है। केंद्र सरकार आज लॉकडाउन 4 के नियम कायदे का ऐलान करने वाली है। इससे पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग ने इस संबंध में letter जारी किया है।
महाराष्ट्र लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित
बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना virus से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों यहां रोजाना कोरोना के लगभग 1500 मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अभी कोरोना virus के कुल मामले 30706 record किये गए हैं। इनमें से 7088 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि इलाज के दौरान 1135 लोगों की मौत हो गई है।
सख्ती से लागू होंगे लॉकडाउन के प्रावधान
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में covid-19 के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी है। इसलिए राज्य सरकार 31 मई की आधी रात तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला करती है। राज्य सरकार के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार के सभी विभाग लॉकडाउन को प्रभावी और सख्ती से लागू करने के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।