दिल्ली। श्रीनगर NIT में हुआ विवाद नया रंग ले रहा है। दिल्ली से करीब 150 छात्र हाथ में तिरंगा लिए श्रीनगर NIT के लिए रवाना हो गए हैं। देश के 12 राज्यों से आए 150 छात्र श्रीनगर जा रहे हैं।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के साथ छात्रों की करीब 6 घंटे मुलाकात चली। निर्मल सिंह ने छात्रों को सुरक्षा के आश्वासन के साथ-साथ, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने सुरक्षा का मामला उठाया है, सरकार ने उन्हें पूरी सुरक्षाा का भरोसा दिया है।
अब छात्र बसों और बाइक से हाथ में तिरंगा लेकर श्रीनगर के लिए निकल गए हैं। छात्रों ने इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।
NIT में कड़ी सुरक्षा
छात्रों के मार्च को देखते हुए NIT में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरा संस्थान जवानों के सुरक्षा घेरे में है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद से उपजे तनाव की स्थिति लाठीचार्ज के बाद और बिगड़ गई थी।