केजरीवाल का आरोप, डीडीसीए में चल रहा है सेक्स रैकेट

0
625

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक अधिकारी पर आरोप लगाए हैं कि उसने क्रिकेट खिलाडिय़ों के चयन के बदले यौन संबंधों की मांग की।
केजरीवाल ने एक टीवी चैनल से कहा कि एक वरिष्ठ पत्रकार का फोन आया और उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी से कहा गया कि यदि वह अपने बेटे का चयन टीम में चाहती हैं तो उन्हें बदले में यौन संबंध स्थापित करना होगा। केजरीवाल ने फिलहाल पत्रकार का नाम नहीं बताया है।
केजरीवाल ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के अलावा, सेक्स रैकेट सहित कई गलत चीजें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तय करना चाहिए कि कि क्या वित्तमंत्री अरुण जेटली को बचाने के लिए डीडीसीए की जांच को अमान्य किया जाना चाहिए या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here