Lockdown 4: देश की राजधानी में खुलेंगी दुकानें, शर्तों के साथ चलेंगी बसें और कैब

0
815

दिल्ली। मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा सभी सरकारी और private office अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगे, लेकिन private office कोशिश करें कि जितना ज्यादा घर से काम किया जा सके, उतना घर से काम किया जाए। लॉकडाउन 4 को लेकर दिल्ली सरकार ने guidelines जारी कर दी है। CM केजरीवाल ने monday को press conference में कहा कि लॉकडाउन का इस्तेमाल तैयारी के लिए किया। अब लॉकडाउन के दिशा में आगे बढ़ना है। हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी।

उन्होंने कहा कि अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में बढ़ना है। कल केंद्र सरकार ने इस बारे में कुछ guidelines जारी किए हैं। लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन इसमें बहुत सी छूटे दी जाएंगी।

कोरोना अगले एक दो महीने में तो finish होने वाला नहीं है, जब तक इसकी vaccine नहीं आएगी तब तक ये finish नहीं होने वाला। अब हमें कोरोना के साथ अपनी life चलाने की habits डालनी होगी, लॉकडाउन हमेशा नहीं रह पायेगा।

सरकारी और private office खुलेंगे

सीएम ने कहा सभी सरकारी और private office अपनी पूरी power के साथ खुल जाएंगे, लेकिन private office कोशिश करें कि जितना ज्यादा घर से काम किया जा सके, उतना घर से काम किया जाए। राजधानी में इंडस्ट्री, निर्माण कार्य भी शुरू होंगे।

शाम 7 से सुबह 7 बजे तक बंदिशे जारी रहेगी

मुख्यमंत्री केजरीबाल ने कहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के लोग pragnent ladies और ऐसे लोग जिनको दूसरी बिमारी है, उन्हें घर से बाहर जाने की छूट नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here