Home जन इंडिया नोएडा में सर्वाधिक 18 पॉजिटिव, यूपी के 51 संक्रमितों में से 14...

नोएडा में सर्वाधिक 18 पॉजिटिव, यूपी के 51 संक्रमितों में से 14 डिस्चार्ज

0
599

लखनऊ(छविनाथ)। नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो और आगरा का एक पीडि़त शामिल है। इस तरह अब तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
अब तक मिले संक्रमित लोगों के अनुसार सर्वाधिक 18 पीडि़त नोएडा के हैं। इसके अलावा आगरा के दस, लखनऊ के आठ, गाजियाबाद के पांच, पीलीभीत के दो लोग हैं और लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर, शामली व मेरठ के एक-एक संक्रमित शामिल हैं। शुक्रवार को 137 संदिग्ध लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। मेरठ में पॉजिटिव मिला व्यक्ति बुलंदशहर का रहने वाला है। वह फिलहाल कई दिन से मेरठ में रह रहा था।
संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 51 संक्रमित लोगों में से अब तक कुल 14 को स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जो स्वस्थ घोषित हुए हैं उनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो व लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है। यूपी के अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में अधिक से अधिक आइसोलेशन बेड व क्वारंटाइन बेड की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 35 संक्रमितों की हालत स्थिर स्थिति में है। आठ परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं, जबकि झांसी में एक नई प्रयोगशाला जल्द ही काम करना शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि 4,235 बेड आइसोलेशन वार्ड में तैयार हैं। क्वारंटाइन के लिए 6000 से अधिक बेड उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश में विश्व भर में पांव पसार चुके कोरोना वायरस संक्रमण का कहर लॉकडाउन के बाद भी कम नहीं हो पा रहा है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह दिन तक चार और पॉजिटिव मिलने से प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 51 पहुंच गई है। गुरुवार तक प्रदेश में 43 संक्रमित थे। नोएडा निवासी 33 वर्षीय महिला में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अस्पताल में भर्ती कर उन्हें इलाज मुहैया कराया जा रह है। सर्दी-जुकाम के बाद 54 वर्षीय एक और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके परिवार के एक सदस्य को पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। अब इन्हें भी संक्रमण हो गया है। यहीं के 36 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमण ने जकड़ा है। इनके विदेश जाने की भी कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। इनके साथ आगरा निवासी 22 वर्षीय युवक अमेरिका से लौट कर आया था। 20 मार्च को उसे सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। इनकी जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। केजएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सिर्फ जांच हुई है। लखनऊ का कोई नया मामला अभी सामने नहीं आया है। केजीएमयू में सात मरीज भर्ती हैं। एक संदिग्ध मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं संजय गांधी पीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की तबीयत स्थिर बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here