युवक ने चाची से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

0
583

लखनऊ । अलीगंज थानाक्षेत्र में शनिवार को एक महिला से उसके सगे भतीजे के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला के भाई की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
काकोरी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। इसमें कहा गया कि उसकी बहन अलीगंज में रहती है। शुक्रवार की रात जब बहन अपने कमरे में सो रही थी, तभी बहन का सगा भतीजा लकी उसके कमरे में घुसा। आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म की किया, चिल्लाने पर उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 
दुष्कर्म की घटना से महिला की हालत बिगड़ने लगी तो मौके से आरोपित फरार हो गया। शनिवार को परिजनों ने महिला को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पीड़ित महिला ने घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी। इसके बाद घरवालों ने आरोपित के खिलाफ दुकर्ष्म का मुकदमा दर्ज कराया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here