बड़ा हादसा : कन्याकुमारी-बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी उतरी, कई यात्री फंसे

0
672

नई दिल्ली : कर्नाटक में बेंगलुरु सिटी स्टेशन से करीब 140 किलोमीटर दूर कन्याकुमारी-बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस ट्रेन की 11 बोगियां आज तड़के पटरी से उतर गईं। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मंडलीय रेलवे प्रबंधक, महाप्रबंधक और जिलाधीश घटनास्थल पर पहुंच गये है। फंसे हुए यात्रियों को बेंगलुरू पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया। यह हादसा सोमन्याकानपट्टी और पतचूर के बीच तड़के करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुआ।
बेंगलुरु के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं: 08022156553, 08022156554, 08022873103। बेंगलुरु छावनी के लिए हेल्पलाइन नंबर 08023339162 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here