मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सगाई की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनो लव बर्ड्स ने सगाई की है।
शनिवार रात बिपाशा और करण मुंबई के एक स्पा में मसाज कराने गए थे। यहां से निकलते समय की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसके बाद से उनकी इंगेजमेंट की खबरें आ रही हैं।
दरअसल इन तस्वीरों में बिपाशा एक अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह सगाई की अंगूठी है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि स्पा से निकलते वक्त बिपाशा ने अपना फेस और हाथ छुपाने की कोशिश की। लेकिन वे कैमरे से बच नहीं सकीं।











