अखिलेश का केन्द्र पर आरोप : सूखे जैसी विपदाओं में भी नहीं मिलती मदद

0
564
 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज केन्द्र सरकार पर आरोप मढा कि सूखे जैसी विपदाओं में मदद के लिए उसकी ओर से धन नहीं मिलता।
 अखिलेश यादव ने यहां राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के बीच जैसे सम्बन्ध होने चाहिए, उसके अनुसार हमने अपनी बातें :केन्द्र के समक्ष: रखी हैं कि जो हमें मिलना चाहिए, वह तो उपलब्ध ही हो। उन्होंने कहा, ”….और अगर किसी चीज का कोई वादा किया जाए…. मान लो ओलावृष्टि हुई, सूखा पड़ गया। हमने अपने बजट से ज्यादा पैसा दे दिया। हम अब भी इंतजार कर रहे हैं कि केन्द्र कब पैसा देगी। गरीबों और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने चार साल में सपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सूखा राहत के लिए कार्य कर रही है। खेती के पम्पों को सौर उर्जा या बिजली से जोडने और सरकारी नलकूपों को सोलर से चलाने के प्रयास हो रहे हैं क्योंकि कई बार बिजली ना होने के कारण पम्प नहीं चल पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here