Yo Yo हनी सिंह की ‘अंग्रेजी बीट’ पर थ‍िरके लखनवी फैंस

0
713

लखनऊ: Yo Yo हनी सिंह ने रविवार को अपने प्रशंसकों को  ‘अंग्रेजी बीट दे’ गाने पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। हनी सिंह को लाइव प्रदर्शन करता देख प्रशंसक पागल हो गए। बता दें कि रमाबाई अंबेडकर मैदान में हनी सिंह को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन जितनी भीड़ के होने की आशंका जताई गई थी उतनी भीड़ नहीं थी।

जानकारी के अनुसार Yo Yo हनी सिंह लखनऊ में पहली बार प्रोग्राम कर रहे हैं। उनके इस आयोजन को एक निजी कंपनी होस्ट कर रही है। हनी सिंह के स्टेज पर आने के लिए खास तैयारियां की गई थीं। हनी सिंह अपने 25 क्रू सदस्यों के साथ लखनऊ पहुंचे थे।

वहीं दूसरी तरफ हनी सिंह के प्रोग्राम को देखने के लिए वी.आई.पी. लोगों के लिए 2 हजार का टिकट रखा गया था। आम आदमी के लिए इस टिकट की कीमत 500 रुपए रखी गई थी।वी.आई.पी. दर्शकों के लिए 2 हजार कुर्सियं लगाई गई थीं। कई प्रशंसकों ने तो खड़े-खड़े ही हनी सिंह के प्रोग्राम का आनंद उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here