Home जन इंडिया माली: बंधक बनाए गए लोगों में 20 भारतीय शामिल

माली: बंधक बनाए गए लोगों में 20 भारतीय शामिल

0
617
Image Loadingबामाको, विदेश मंत्रालय के अनुसार माली की राजधानी बमाको में बंदूकधारियों के कब्जे वाले लक्जरी होटल में 20 भारतीय मौजूद हैं।  ये भारतीय दुबई की एक कंपनी के लिए काम करते हैं और होटल में स्थायी रूप से रह रहे थे।

टीवी रिपोर्ट के अनुसार माली में बंदूकधारी बंधकों को कुरान की आयतें पढ़ने को बोल रहे हैं, जो आयत नहीं पढ़ पा रहा उसे आतंकी मार रहे हैं।  यही नहीं बंदूकधारियों ने बंधक बनाए गए 3 लोगों को मारा है।   मंत्रालय के अनुसार माली के सुरक्षा बलों ने होटल से करीब एक दर्जन बंधकों को बाहर निकाला है।
माली की राजधानी बामाको के बीचों बीच स्थित रेडिसन ब्लू होटल में जिहादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं गई। होटल में दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने करीब 170 लोगों को बंधक बना लिया है।

माली की राजधानी बामको में रेडिसन ब्लू होटल में दो लोगों ने 140 अतिथियों और 30 कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। होटल चेन ने एक बयान में कहा कि रैडिसन होटल ग्रुप में 20 नवंबर 2015 को लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर है।

यह कंपनी अमेरिका की है।  माली में सुरक्षा बलों ने कहा कि जिहादियों ने 190 कमरे के होटल में अंधाधुंध गोलियां चलायीं और गोलियों की आवाज बाहर तक सुनी गई।

देश के उत्तर में पूर्व तुआरेग विद्रोहियों और प्रतिद्वंद्वी सरकार समर्थक सशस्त्र समूहों के बीच जून में शांति समक्षौते के बावजूद इस्लामी गुट आए दिन माली में हमले करते रहते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here