BJP कार्यालय के सामने महिला ने खुद को लगाई आग

0
819

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा (BJP) कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। महिला को देख के हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई। लेकिन महिला काफी हद तक जल चुकी थी. उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें की महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव के कारण तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। आसिफ भी सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया।

उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह CM योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here