यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद सहित 7 मंत्रियों ने ली शपथ

0
486

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए भाजपा नेता जितिन प्रसाद, छत्रपाल सिंह, पल्टू राम, संगीता बिंद, धर्मवीर प्रजापति, संजीव कुमार, दिनेश खटीक को शपथ दिलाई। जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और अन्य ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण शाम साढ़े पांच बजे राजभवन में हुआ।

सबसे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद ने शपथ ली। जिन मंत्रियों ने शपथ ली, वे सभी राज्य मंत्री होंगे। नए मंत्रियों में 3 ओबीसी, दो दलित, एक एसटी और एक ब्राह्मण चेहरा हैं।

इन सात चेहरों ने ली शपथ-

1. जितिन प्रसाद (ब्राह्मण)- सबसे पहले जितिन प्रसाद ने शपथ ली। तीन महीने पहले वह कांग्रेस से भाजपा में आए थे। कैबिनेट मंत्री बनेंगे। पहली बार वे 2004 में अपने गृह क्षेत्र शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे।

2. छत्रपाल गंगवार (कुर्मी) – ये बरेली के बहेड़ी से विधायक हैं। कुर्मी समाज से आते हैं। उम्र 65 साल है। रुहेलखंड क्षेत्र को कवर करेंगे।

3. पलटू राम (दलित)- तीसरे नंबर पर शपथ ली। ये बलरामपुर से आते हैं। 2017 में पहली बार जीते थे। दलित समुदाय से आते हैं।

4. संगीता बिंद (ओबीसी)- चौथे नंबर पर शपथ ली। पहली बार विधायक चुनी गई हैं। 42 साल उम्र हैं। पिछड़ी जाति से आती हैं। गाजीपुर सदर सीट से आती हैं। छात्र राजनीति भी की है।

5. संजीव कुमार (अनुसूचित जाति) – सोनभद्र के ओबरा सीट से विधायक हैं। ये अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। आदिवासी समुदाय से आते हैं।

6. दिनेश खटीक (एससी)- छठे नंबर पर शपथ ली। मेरठ के हस्तिनापुर सीट से विधायक हैं। खटीक (सोनकर) समाज से आते हैं। दलित समुदाय से आते हैं। पश्चिम यूपी से मंत्री बने हैं।

7. धर्मवीर प्रजापति (ओबीसी)- सबसे आखिर में शपथ ली। धर्मवीर प्रजापति हाथरस से आते हैं। विधान परिषद सदस्य हैं। 2021 में ही विधान परिषद में पहुंचे हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर 12:45 बजे गुजरात से लखनऊ राजभवन पहुंचीं। इसके बाद दोपहर 2 बजे एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें कैबिनेट विस्तार की अधिकारिक घोषणा की गई।

बीजेपी की जमीन खिसक चुकी है – समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी अनुराग भदौरिया ने भाजपा के मंत्रिमंड़ल विस्तार पर कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जमीन खिसक चुकी है इसलिए जातिगत समीकरण को साधने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि दलितों और समाज के पिछड़े वर्गों को घेरने के लिए तीतर (हिंदी में तीतर) पैदा किए जा रहे हैं।

इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री थे। राज्य विधानसभा में सदस्‍यों की संख्‍या 403 है, ऐसे में नियमानुसार 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व सिर्फ 53 मंत्री थे और सात पद खाली थे जिन्हें आज भरा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here