Home उत्तर प्रदेश जानें कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह ? यूपी के बने नए...

जानें कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह ? यूपी के बने नए मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार !

0
193

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बड़े स्तर पर बदलाव की तस्वीर साफ हो गई है। 1988 बैच IAS अफसर मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) यूपी के नए मुख्य सचिव बनाऐं गए है। रविवार को दुर्गाशंकर मिश्र (Durga Shanker Mishra) का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनका कार्यकाल खत्म होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने का निर्णय लिया है। और आदेश जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं आईएएस मनोज कुमार सिंह, 25 जुलाई 1965 को जन्में मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। उनका नाम पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था। इस बार केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई। इनकी गिनती UP के सबसे ईमानदार अफसरों में होती है।

यूपी में 1990 में पहली बार हुई थी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश के मौजूदा समय में IAS मनोज कुमार सिंह सर्विस करने वाले वरिष्ठ अफसरों में से एक हैं. उन पर कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां भी हैं. वर्तमान में उनके पास एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा, आईआईडीसी (IIDC), जैसे कई महत्त्वपूर्ण विभाग है. IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 1990 में यूपी में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

दुर्गाशंकर मिश्र को नहीं मिला चौथा सेवा विस्तार

पूर्वी यूपी के मऊ (Mau) जिले के रहने वाले IAS अफसर दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिल सका। इससे पहले उन्हें तीन बार सेवा विस्तार दिया गया। रविवार 30 जून को इनका कार्यकाल समाप्त हो गया। दुर्गाशंकर मिश्र को दिसंबर 2021 में रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए, UP का मुख्य सचिव बनाया गया था। 2022 में भी उनको सेवा विस्तार देते हुए फिर से मुख्य सचिव बनाया गया। साल 2023 में उनके कार्यकाल समाप्त होने से पहले लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें केन्द्र ने 6 महीने का सेवा विस्तार दिया था।

योगी के भरोसमंद अधिकारी IAS मनोज

मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद माने जाते हैं। यही वजह है कि पिछले काफी समय से औद्योगिक विकास आयुक्त एवं कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इससे पहले मनोज कुमार सिंह मुरादाबाद, ललितपुर, पीलीभीत और गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं।  ग्राम्य विकास, पंचायती राज, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बहुत अच्छे से निभाई। वह केन्द्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here