यूपी : एटा की पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका , 6 की मौत

0
696

एटा। यूपी के एटा में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री नियमों को ताक पर रखते हुए एक घर में चलाई जा रही थी। धमाके के चलते तीन मंजिल मकान धराशायी हो गया और आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके के वक्त कई लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, जो मलबे में दब गए।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन की टीम ने 3 घंटे रेस्क्यू करके मलबे से 8 लोगों को निकाला। इनमें से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि एटा के मिरहची इलाके के एक मकान में आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री का लाइसेंस मुन्नी देवी के नाम से था, जो मार्च में खत्म हो गया था। मकान में पटाखे रखे हुए थे। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here