लखनऊ के हॉटस्पॉट में पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही घायल

0
707

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बने कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर लॉकडाउन तोड़कर जुटे 10-15 युवाओं को हटाने के दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही को गंभीर चोटें लगी हैं। सूचना पाकर पहुंची फोर्स ने हमलावरों को खदेड़ा दिया है। इंस्पेक्टर कैंट ने स्थानीय पार्षद को बुलाकर लोगों को घर में वापस जाने की अपील कराई। तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात है। बता दें कि, राज्य में अब तक कोरोना के 1343 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसमें 1166 एक्टिव केस हैं। इनमें लखनऊ के 181 संक्रमित हैं। 89 मरीज इसी सदर क्षेत्र से हैं। राजधानी लखनऊ में 22 हॉटस्पॉट चिन्हित हैं। इनमें सदर थाना क्षेत्र एक है। इस क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है। बावजूद इसके बुधवार दोपहर लॉकडाउन का नियम तोड़ते हुए कुछ लोग रेलवे क्रॉसिंग पारकर दूसरे क्षेत्रों में जा रहे थे। जबकि कसाइबाड़ा मोहल्ले में युवाओं की भीड़ एक जगह पर जुटी थी। उन लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। पुलिस की गश्ती टीम ने उन्हें घर जाने के लिए समझाया गया। लेकिन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यह देख पुलिस ने स्थानीय पार्षद को बुलाया और लोगों से घरों में रहने की अपील कराई। लोग घरों में चले गए हैं। पुलिस बल की सतर्कता की बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर कैंट ने किसी भी प्रकार की झड़प से इंकार किया हैं। कहा कि, थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट इलाके में लोग बाहर निकले थे। उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेंद्र वर्मा ने कहा कि, पुलिस गश्त पर थी, एक जगह 10 से 15 लोग थे। पुलिस टीम ने हिदायत दी तो 12 लोग चले गए, लेकिन दो तीन लड़को ने पुलिस से झड़प कर ली। जिसमें एक सिपाही को चोट आई हैं। पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here