पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने गोरखपुर महोत्सव का किया शुभारंभ

0
864

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।आज दोपहर दो बजे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। जबकि दो दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होगा। लोक कलकारो की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंगलवार को शुरू हो रहे इस महोत्सव में दो दिनों तक लोक कला का मंच सजेगा। प्रदर्शनी में विज्ञान के नए प्रयोगों को लेकर छात्रों की प्रतिभा दिखेगी तो हाट एयर बैलूनिंग से रोमांच की धूम मचेगी। महोत्सव का उद्घाटन दोपहर बाद दो बजे प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी करेंगे। 13 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम तक गोरखपुर पहुंच सकते हैं।
महोत्सव का उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर होगा। उद्घाटन अवसर पर लखनऊ की आस्था द्वारा गणेश वंदना एवं नृत्य नाटिका (गंगा अवतरण) की प्रस्तुति की जाएगी। शारदा संगीतालय द्वारा विवाह संस्कार गीत एवं घूमर, पनिहारी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। समापन समारोह में स्मारिका का विमोचन होगा। लखनऊ की स्वाती एवं किशोर चतुर्वेदी भजन प्रस्तुत करेंगे। पहली बार महोत्सव में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा ब्रज के लोक नृत्य की प्रस्तुति भी होगी। अंतिम दिन मैथिली ठाकुर की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
फूड जोन के साथ ही 200 स्टॉल
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही जायके का भी भरपूर मजा उठाने का मौका मिलेगा। इसके लिए चंपा देवी पार्क में ही फूड जोन लगाया गया है। यहां शहर के विभिन्न रेस्त्रां और खाने-पीने की दुकानों के स्टॉल मौजूद हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की तरफ से 200 स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रचार और टेराकोटा, खादी समेत कई अन्य सामग्रियों की बिक्री होगी। आपदा विभाग की तरफ से भी स्टॉल लगाया गया है, जहां एनडीआरएफ की टीम आपदा के समय बचाव के तरीके आदि को लेकर जागरूक करेगी।
महोत्सव के रंग में रमा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव के रंग शहर के प्रमुख चौराहों पर भी दिखेंगे। इसके लिए चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। महोत्सव स्थल पर भी जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जिससे पीछे के लोगों को भी मुख्य मंच पर होने वाले कार्यक्रम साफ दिखाई पड़ें। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी टर्मिनल बिल्डिंग को लाइटों से सजाया है
700 लोगों के बैठने का प्रबंध
कार्यक्रम स्थल पर चंपा देवी पार्क में 700 से अधिक लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलावा का प्रबंध किया गया है। हेल्थ कैंप भी लगाए गए हैं जहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती के साथ ही जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
वेबसाइट पर लाइव प्रसारण, एक करोड़ लोगों को जोड़ने का प्रयास ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से वेबसाइट gorakhpurmahotsav.co.in बनाई गई है। इसपर सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा। महोत्सव स्थल पर किन्हीं वजहों से नहीं पहुंच पाने वाले लोगों को इसके जरिए अपने घर बैठे अपनी सभ्यता, संस्कृति और कला को जानने-समझने का मौका मिलेगा। वेबसाइट के जरिए करीब एक करोड़ लोगों को महोत्सव से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि गोरखपुर के समेकित पर्यटन विकास एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए गोरखपुर महोत्सव का यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। कोविड संक्रमण कॉल में जो स्थानीय कलाकार काफी दिनों से मंच से दूर थे, उन्हें एक बड़ा मंच तो मिलेगा ही, लोग भी अपनी सभ्यता, संस्कृति और कला को समझ सकेंगे। महोत्सव में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। सभी से अपील है कि वे मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए महोत्सव का आनंद उठाएं।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि लंबे समय से कोविड-19 से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 16 जनवरी से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर गोरखपुर महोत्सव का महत्व और बढ़ जाता है। महोत्सव के मंच से वैक्सीन के बारे में भ्रम को भी दूर किया जाएगा। गोरखपुर में पर्यटन, उद्योग, व्यापार आदि को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव के तहत होने वाले सेमिनार में मंथन होगा। स्थानीय लोक कलाकारों को महोत्सव के जरिए बड़ा मंच मिलेगा।
गोरखपुर महोत्सव में आज
बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, फुटबाल, खो-खो एवं टेबुल टेनिस की प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हाट एयर बैलूनिंग सुबह 10 बजे।- कृषि मेला, सरस मेला, विज्ञान एवं पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से। रामगढ़ताल क्षेत्र में यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे। विंध्याचल आजाद द्वारा फरुआही नृत्य का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में। उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक।- गुरु गोरक्षानाथ के जीवन दर्शन पर आधारित एवं गोरखपुर परिक्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं दोपहर बाद दो बजे से एनेक्सी भवन में। चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद दो बजे से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (बधाई नौरता नृत्य मध्य प्रदेश) चंपा देवी पार्क स्थित मुख्य मंच पी शाम 4.30 बजे से पांच बजे तक। गीडा स्थित उद्योग भवन में रेडीमेड गारमेंट पर कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से।- युवा दिवस के अवसर पर चौरीचोरा की घटना पर आधारित नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर दोपहर बाद दो बजे। सत्य सारथी संस्था द्वारा नाट्य मंचन शाम चार बजे मुक्ताकाशीय मंच पर।- सदर सांसद रविकिशन शुक्ला द्वारा कविता पाठ एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर। खादी फैशन शो चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक।- लखनऊ की रंजना रंजू द्वारा गायन की प्रस्तुति शाम छह बजे से 6.35 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर। राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय भोजपुरी कलाकारों द्वारा लोकरंग कार्यक्रम शाम 6.35 बजे से रात आठ बजे तक चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
13 जनवरी के कार्यक्रम
सुबह 10 बजे से : हाट एयर बैलूनिंग (महंत दिग्विजयनाथ पार्क, रामगढ़ ताल) सुबह 10 बजे से : कृषि, उद्यान, सरस, विज्ञान व पुस्तक प्रदर्शनी (चंपा देवी पार्क) सुबह 11 बजे से : यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक (रामगढ़ ताल क्षेत्र, गोलघर, गोरखनाथ मंदिर व अन्य स्थल) सुबह 11 बजे से : डाग-शो (चंपा देवी पार्क) सुबह 11 बजे से : सबरंग कार्यक्रम (चंपा देवी पार्क) दोपहर 1:30 बजे : डा. प्रतिभा द्वारा गायन (चंपा देवी पार्क) दोपहर 1:45 बजे से : आकाश दुबे का गायन (चंपा देवी पार्क) दोपहर दो बजे से : नाटक विदेशिया का मंचन (मुक्ताकाशीय मंच))दोपहर दो बजे से : गो-संरक्षण, इम्पार्टेंस आफ हेल्थ केयर, रेडिमेट गारमेंट उद्योग पर संगोष्ठी (एनेक्सी भवन व गीडा) शाम तीन बजे : लोकवाद्य प्रदर्शन (चंपा देवी पार्क) शाम तीन बजे : काशी विश्वनाथ डमरू गुु्रप द्वारा डमरू वादन (चंपा देवी पार्क) शाम तीन बजे से : समापन सत्र में मुख्य अतिथि का संबोधन, पुरस्कार वितरण, विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, गोरखपुर की विकास यात्रा पर शार्ट फिल्म, किशोर चतुर्वेदी व स्वास्ति का भजन गायन (चंपा देवी पार्क) शाम चार बजे से : मलय मिश्रा द्वारा नाट्य मंचन (मुक्ताकाशीय मंच) शाम पांच बजे से : मर्यादा कुलेश्रेष्ठ द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति शाम 5:30 बजे से : मैथिली ठाकुर का गायन (चंपा देवी पार्क) शाम 6:30 बजे से : कवि सम्मेलन (चंपा देवी पार्क) 12 से 16 जनवरी तक गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर सचल प्रदर्शनी स्वामी विवेकानंद पर प्रदर्शनी (चंपा देवी पार्क) पूर्वांचल के महापुरुषों पर प्रदर्शनी (चंपा देवी पार्क)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here