Home देश Drugs Case : NCB के निशाने पर दीपिका सहित 50 बड़ी हस्तियाँ

Drugs Case : NCB के निशाने पर दीपिका सहित 50 बड़ी हस्तियाँ

0
475

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में drugs को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है.सुशांत केस से जुड़े लोगों, रिया चक्रवर्ती, ड्रग पेडलर्स आदि ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा किया है। हाल ही में NCB ने दो FIR दर्ज की थीं, जिनपर काम तेजी से किया जा रहा है। NCB के रडार पर इस समय 50 बॉलीवुड सेलेब्स है।

बताया जा रहा है कि धर्मा के डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को NCB ने 16/20 केस में समन भेजा गया हैं। क्षितिज को आज हाजिर होने के लिए समन दिया गया है लेकिन वे कल यानी शुक्रवार को पूछताछ के लिए आएंगे क्योंकि इस समय वे दिल्ली में है। शुक्रवार को क्षितिज सुबह 11 बजे NCB के सामने हाजिर होंगे। क्षितिज साल 2019 से करण जौहर के production house धर्मा प्रोडक्शन्स के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर है।
उन्होंने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी के साथ भी काम किया हैं। हाल ही में आई कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेड्नेकर स्टारर फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे को भी उनका produce किया है उन्हें काफी दिनों से ढूंढा जा रहा था लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं था क्योंकि क्षितिज पिछले 10 दिनों से दिल्ली में थे। पूछताछ करते हुए जब NCB उनके घर पहुंची थी। वो शुक्रवार को NCB के सामने हाजिर होने जा रहे है।

बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, सिमोन और राकुल प्रीत से NCB के मुंबई के कोलाबा स्थित गेस्ट हाउस में सवाल-जवाब किए जाएंगे। वहीं सारा अली खाना और श्रद्धा कपूर से एनसीबी के जोनल ऑफिस में पूछताछ होगी। NCB इसी के साथ बॉलीवुड की पार्टियों की भी जांच कर रहा है। उनके रडार पर 50 एक्टर्स, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और director हैं, जो drug party रखते थे।

रकुल प्रीत नहीं दे रहीं NCB को जवाब
बता दें कि सुशांत केस में सामने आए drugs एंगल में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आने के बाद NCB ने रकुल को समन भेजा गया था। लेकिन रकुल प्रीत सिंह ने NCB का समन मिलने से इंकार किया है। NCB सूत्र का कहना है कि रकुल बहाना बना रही है। रकुल से NCB अधिकारियों ने कई बार सपंर्क करने की कोशिश की है। रकुल ने NCB के फोन का responce भी नहीं किय।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here