पांच राज्यों में बदले गए राज्यपाल, आरिफ खान को केरल तो कलराज को मिला राजस्थान का कार्यभार

0
699

नई दिल्ली। रविवार को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति में फेरबदल किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केंद्र सरकार ने केरल का नया राज्यपाल बनाया है। इसके अलावा हिमाचल में कलराज मिश्र को हटाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को नया राज्यपाल बनाया है। कलराज मिश्र को अब राजस्थान के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।
बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। आरिफ के अलावा भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं, जबकि तमिलिसाई साउंडराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केरल का राज्यपाल बनाए जाने पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है और ये उनके लिए सेवा करने का अवसर है।
आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “यह मेरे लिए सेवा करने का अवसर है। भारत जैसे देश में पैदा होने का सौभाग्य जो विविधता में इतना विशाल और समृद्ध है। यह मेरे लिए भारत के इस हिस्से को जानने का एक शानदार अवसर है, जो भारत की सीमा बनाता है और इसे भगवान का देश कहा जाता है।”
इसक अलावा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, ” मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बहुत-बहुत आभारी हूं। उन्होंने मुझे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में यह जिम्मेदारी दी है। मैं संविधान के मुताबिक काम करूंगा।

पहले भी बदले गए थे राज्यपाल
बता दें कि इससे पहले भी करीब डेढ़ महीने पहले सरकार ने राज्यपालों की नियुक्ति में कई बदलाव किए थे। उत्तर प्रदेश में राम नाईक को हटाकर गुजरात की पहली महिला सीएम रहीं आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया था।
लालजी टंडन के तबादले के बाद बिहार में फागु चौहान को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसी के साथ पश्चिम बंगाल में जगंदीप धनकड़, त्रिपुरा में रमेश बैस और नागालैंड में आरएल रवि नए राज्यपाल के तौर पर नियुक्त हुए थे।

किस राज्य में कौन राज्यपाल
हिमाचल: बंडारू दत्तात्रेय

केरल: आरिफ मोहम्मद खान

राजस्थान: कलराज मिश्र

तेलंगाना: तमिलिसाई साउंडराजन

महाराष्ट्र: भगत सिंह कोश्यारी

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल

पश्चिम बंगाल: जगदीप धनकड़

त्रिपुरा: रमेश बैस

मध्य प्रदेश: लालजी टंडन

बिहार: फागु चौहान

नागालैंड: आरएल रवि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here