दिल्ली की सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज

0
761
  • आवास पर आम लोगों के दर्शनार्थ रखा गया पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार
  • शीला दीक्षित लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं, पिछले साल फ्रांस में सर्जरी भी हुई
  • उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा
  • फोर्टिस एस्कॉट्र्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दोपहर 3.15 बजे कॉर्डियक अरेस्ट हुआ
  • पहली बार 1984 में कन्नौज से सांसद चुनी गईं, 2014 में केरल की राज्यपाल भी बनी थीं

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वे 81 साल की थीं। सुबह तबीयत बिगडऩे पर उन्हें राजधानी के फोर्टिस एस्कॉट्र्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अशोक सेठ ने बताया कि इलाज के दौरान दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को कॉर्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। शीला दीक्षित की पार्थिव देह उनके पूर्वी निजामुद्दीन स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, भाजपा नेता विजय गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार सुबह 11.30 बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा निगम बोध घाट के लिए निकलेगी। उधर, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व सोनिया गांधी ने दी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार शाम दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजली दी। शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर आम लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। रविवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर रखा जाएगा। शाम को उन्हें निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम दाह-संस्कार किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here