पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

0
589

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। अरुण जेटली लंबे समय से एम्स में भर्ती थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसके बाद शनिवार को अरुण जेटली ने 66 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। अरुण जेटली को बेहतर वक्ता और कुशल नेतृत्वकर्ता नेता के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here