Home देश कोरोना : बाबा अमरनाथ की यात्रा 2020 रद्द

कोरोना : बाबा अमरनाथ की यात्रा 2020 रद्द

0
524

श्रीनगर। इस साल बाबा बर्फानी की यात्रा नहीं होगी। मंगलवार को श्राइन बोर्ड, local administration, CRPF police और leftinent governer के बीच हुई अहम बैठक में यात्रा cancel कराने का फैसला लिया गया। 5 July को जम्मू कश्मीर के leftinent governer GC मुरमू ने पवित्र गुफा में प्रथम दर्शन किए थे। उनका कहना था कि Corona के चलते जो हालात हैं, उनमें यात्रा करवाना मुश्किल है।

यात्रा नहीं होगी, इसे लेकर उन्होंने 3 महीने पहले April में एक press रिलीज भी जारी की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया था।
पिछले साल 5 अगस्त को Article 370 हटाने के ठीक पहले सरकार ने सुरक्षा का हवाला देकर अमरनाथ यात्रा को रोक दिया था। 3 August 2019 को सरकार ने कश्मीर से tourist को वापस लौटने का फरमान जारी किया था, जिसमें अमरनाथ यात्री भी शामिल थे। तब तक 3 lakh से ज्यादा यात्री अमरनाथ के दर्शन कर चुके थे।

यात्री नहीं पहुंचे, बर्फबारी भी खूब हुई, लेकिन आधे से ज्यादा पिघला शिवलिंग

इसी बीच, बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग आधे से ज्यादा पिघल चुका हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 जुलाई को अमरनाथ दर्शन के लिए गए थे। उस दिन जो तस्वीरें सामने आई थीं, उनमें बाबा बर्फानी के शिवलिंग का ज्यादातर part पिघला नजर आया था।

यदि यात्रा होती तो वह रक्षाबंधन यानी 3 August तक चलती। और ये पहली बार नहीं है जब रक्षाबंधन से पहले ही शिवलिंग पिघल गया है। पिछले कई सालों में July के 15 दिन बीतते-बीतते शिवलिंग पिघल जाता रहा है। हालांकि, इसका कारण यात्रियों की भीड़ को बताया जाता था। इस बार अमरनाथ में यात्रियों की भीड़ नहीं है और सर्दियों में बर्फबारी भी ज्यादा हुई है। अमरनाथ बाबा का शिवलिंग जल्दी पिघल गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here