नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पांच कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इन्हें मुंबई में 1, 3, 5, 6 और 9 zone में तैनात किया जाएगा। मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 5 कंपनियों का पहला बैच Monday को मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से पुलिस की मदद के लिए CAPF को भेजने का अनुरोध किया था।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1264 हो गई है। Monday को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक lakh आबादी पर 7.1 मरीज हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिवों को letter लिखा है। इसमें प्रवासी श्रमिकों के संकट को कम करने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। इसमें राज्यों और railway के समन्वय से और अधिक special ट्रेन चलाने की बात भी कही गई है।
हरियाणा सरकार एक राज्य से दूसरे राज्यों के बीच bus सेवा बहाल करना चाहती है। उसने इस संबंध में UP, MP, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ सरकारों को letter लिखा है।
महाराष्ट्र पुलिस के 55 जवान बीते 24 घंटे में संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक पुलिस के 1328 जवान संक्रमित हो चुके हैं।