कम्‍युनिटी किचन, भोजन के लिए इन नंबरों पर करें फोन

0
609

लखनऊ(छविनाथ)। भूखा ना सोए इसके लिए प्रशासन शहर के तमाम लॉक डाउन के दौरान कई इलाकों में कम्युनिटी किचन चला रहा है, जहां निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक करीब एक लाख लोगों को रोजाना कम्युनिटी किचनों के माध्यम से लगातार सहायता पहुंचाई जा रही है। पूरे शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य स्वयं सेवी संगठन खाना दे रहे हैं।
1) नगर निगम जोन 1 नगर निगम कल्याण मंडपम के द्वारा कामता चौराहा, बौद्ध विहार, रामलीला ग्राउंड, घोड़ा अस्पताल, सिकन्दर बाग़, प्रताप नगर आदि क्षेत्रों में।
2) नगर निगम जोन 2 आवास विकास कल्याण मंडपम मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम के द्वारा राजाजीपुरम नाले के किनारे से, अम्बेडकरनगर, मिनी स्टेडियम आदि क्षेत्रों में।
3) नगर निगम जोन 3 नगर निगम कल्याण मंडपम महानगर के व जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला द्वारा अलीगंज, जयशंकर प्रसाद, भारतेन्दु हरिश्चंद्र, लाला लाजपतराय, महानगर, विवेकानंद पुरी, फैजुल्लागंज प्रथम, फैजुल्लागंज द्वितीय, फैजुल्लागंज तृतीय, फैजुल्लागंज चतुर्थ, जानकीपुरम प्रथम, जानकीपुरम द्वितीय, डालीगंज, निराला नगर , कदमरसूल आदि क्षेत्रों में।
4) नगर निगम जोन 4 एलडीए सामुदायिक केंद्र विराट खंड के द्वारा कामता तिराहा, चिनहट तिराहा, फैजाबाद रोड आदि के निकट क्षेत्रों में।
5) नगर निगम जोन 5 नगर निगम कल्याण मंडपम आनंद नगर द्वारा आगरा एक्सप्रेस वे, कलन्दर खेड़ा, ओशो नगर, दामोदर नगर, ओम नगर, आलमबाग चौराहा, चारबाग, अवध चौराहा आदि क्षेत्रों में।
6) नगर निगम जोन 6 एलडीए सामुदायिक केंद्र चौक के द्वारा बालागंज, सआदत गंज, दौलतगंज, हैदरगंज, मल्लाही टोला, कश्मीरी मोहल्ला, चौक, आलमनगर, अम्बरगंज, वजीरगंज आदि क्षेत्रों में।
7) नगर निगम जोन 7 आवास विकास सामुदायिक केंद्र इंदिरा नगर द्वारा पटेल नगर, अमराई गांव, पानी गांव, खुर्रम नगर, किशोरी लाल चौराहा, फरीदी नगर, कल्याणपुर बस्ती, देवा रोड, विकास नगर, मुंशीपुलिया, इंद्रानगर, नंदी विहार, मायावती कालोनी आदि क्षेत्रों में।
8) नगर निगम जोन 8 नगर निगम कल्याण मंडपम बंगला बाजार के द्वारा मोहान रोड, अम्बेडकर नगर, यहियागंज, मीना बेकरी, यादव चक्की, पाल तिराहा आदि क्षेत्रों में।
लॉक डाउन की अवधि में किसी भी जनपदवासी को आवश्यक वस्तुओं जैसे राशन, फल और सब्जियों की कोई कमी न हो इसके लिए डोर टू डोर डिलीवरी के द्वारा विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर जैसे बिगबाज़ार, इजी डे, स्पेंसर आदि के माध्यम से लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे शहर में करीब चार सौ दुकानें हैं, जिनसे होम डिलीवरी हो रही है।

  • नगर निगम जोन 1 :- 6389300015
  • नगर निगम जोन 2 :- 6389300009
  • नगर निगम जोन 3 :- 6389300010
  • नगर निगम जोन 4 :- 6389300028
  • नगर निगम जोन 5 :- 6389300036
  • नगर निगम जोन 6 : 6389300018
  • नगर निगम जोन 7 :- 6389300014
  • नगर निगम जोन 8 :- 6389300011
  • मोहनलालगंज तहसील परिसर : 9452035220, 9415795600
  • सरोजनीनगर तहसील परिसर :- 8418056554, 8009963696
  • बक्शी का तालाब तहसील परिसर :- 7007750461, 8112917150
  • मलिहाबाद तहसील परिसर :- 0521 2211038, 9839077716
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित गोमतीनगर विस्तार 8573002177
  •  लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित जानकीपुरम विस्तार 9918001644

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here