लखनऊ। कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तबलीगी जमात की मनमानी भारी पड़ रही है। मस्जिदों से पकड़े गए तबलीगी जमात के संपर्क में आए पांच और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं कनाड़ा से लौटी महिला डॉक्टर का ढाई साल का बच्चा संक्रमण की जद में आ गया है। लखनऊ में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। कुल 34 मरीज लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।सोमवार को छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक तबलीगी समाज के संपर्क में आए लखनऊ के लोगों की जांच कराई गई। लक्षण नजर आने पर 48 लोगों के नमूने लिए गए। जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया। इनमें पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें तीन सदर कैंट, एक अकबरी गेट, एक आईआईएम रोड निवासी शामिल है। सभी पांच मरीजों को साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोमतीनगर में ढाई साल का बच्चा संक्रमण की जद में उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि सोमवार को 16 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें छह लखनऊ, आठ सीतापुर, दो आगरा के मरीज हैं। उधर, पीजीआई में दो कानपुर के मरीजों में कोराना की पुष्टि हुई है।63 के नमूने लिए गएसीएमओ ने बताया कि सदर में संक्रमण से मुक्ति के लिए 3 सदस्यीय 86 टीमों एवं 86 सुपरवाइजर ने जागरुकता फैलाई। प्रत्येक टीम में एक स्वास्थ्य विभाग से एक पुलिस विभाग से तथा एक प्रशासन से है। टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने कुल 4880 घरों का भ्रमण किया।