कांग्रेस की महिला विंग को अधिक गतिशील बनाने की रणनीति पर हुई चर्चा

0
1039

लखनऊ । महिला प्रदेश कांग्रेस की पूर्वी जोन की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला-शहर अध्यक्षों की आवश्यक समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय पर रविवार को आयोजित हुई, जिसमें संगठन को और अधिक गतिशील बनाने हेतु रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। 
इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी महिला कांग्रेस शबाना खण्डेलवाल ने की। बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पूर्वी जोन नन्दिता हुड्डा और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शमीना शफीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
बैठक में महिला सशक्तीकरण के अलावा जिला, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने एवं महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हिंसा एवं जघन्य अपराधों को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदेश की महिला विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय किया गया।
बैठक में शबाना खण्डेलवाल ने कहा कि रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री अपना आधा समय विदेशों में गुजार रहे हैं। देश का बैंकिंग सिस्टम फेल हो रहा है, बैंक लोगों का पैसा नहीं लौटा पा रहा है। लोग सदमें में आत्महत्या कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नन्दिता हुड्डा एवं शमीना शफीक ने भी बैठक में केन्द्र एवं प्रदेश की महिला विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान किया। महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने पूर्वी जोन की सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि आगामी 30 नवम्बर को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महारैली को सफल बनाने में जुटें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here