नई दिल्ली। आज हम आत करेंगे ब्लड प्रेशर की। ब्लड प्रेशर हाई हो या लो हो दोनों ही शरीर के लिए नुकसानदायक है। अगर हम थोड़ा सा ध्यान दें तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। बस ध्यान देना होगा थोड़ा सा खान-पान पर और जीवनशैली पर। खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करके जिनसे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है हम इससे काफी हद तक निजाद पा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ फलों के बारे में जिनसे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
अंगूर : अंगूर पौटेशियम और फास्फोरस का अच्छा सोर्स हैं। हाई बल्ड प्रेशर में ये बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
केला : केले में 450 mg पौटेशियम, विटामिन b6, विटामिन-सी, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
नारियल का पानी : नारियल का पानी में पौटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन सी और दूसरे अच्छे पौषक तत्व होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
तरबूज के जूस में आर्जिनिन होता है जो कि एक अमीनो एसिड है जो ब्लड प्रेशर को लो करने में मदद करता है। यही नहीं ये ब्लड क्लोटिंग , स्ट्रोक्स और हार्ट अलाइनमेंट को रोकने में भी मदद करता है।