झांसी। उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड एक ऐसा हिस्सा है जहां पर कई तरह की समस्याओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है जिसमें पानी की प्यास सबसे अहम है। सत्ता संभालने के एक महीने बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार वहां का दौरा करेंगे और कई केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला दौरा:
- उत्तर प्रदेश के के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राज्य में अपने पहले दौरे पर जा रहे हैं।
- अपने दौरे के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे पर जायेंगे।
- बुंदेलखंड क्षेत्र के दौरे के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी मंडल पहुंचेंगे।
- सीएम योगी सबसे पहले झांसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
- सर्किट हाउस के बाद सीएम योगी झांसी स्थित विकास भवन में पहुंचेंगे।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी और चित्रकूट मंडलों की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए किये गए कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
- इस दौरान सीएम योगी जल संरक्षण के लिए बने तालाबों का निरीक्षण करेंगे।
- उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेहूं क्रय केन्द्रों का भी निरीक्षण करेंगे।
- गौरतलब है कि, किसानों के अनाज को खरीदने के लिए राज्य सरकर ने 5000 से ज्यादा क्रय केन्द्रों को खोला है।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:
- सीएम योगी सुबह 9 बजे झांसी के लिए रवाना होंगे।
- सुबह करीब 10.20 मिनट पर सीएम योगी झांसी पहुंचेंगे।
- सीएम योगी 12 बजे विकास भवन में समीक्षा बैठक करेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी 2.30 बजे जल संरक्षण के लिए बने तालाबों का निरीक्षण करेंगे।
विस्तृत में…
कारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 9:20 पर हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना होंगे और 10:35 पर झांसी के पुलिन लाइन हैलीपैड पर उतरेंगे। सबसे पहले वो सर्किट हाउस जाएंगे और उसके बाद करीबन 11 बजे विकास भवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तक झांसी और चित्रकूट मंडल की समीक्षा करेंगे। हालांकि इस बीच वो कई विभागों का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।
योगी का बुंदेलखंड का दौरान कई मायनों में काफी अहम है। इस दौरे के दौरान वो जल संरक्षण के लिए बनाए गए तालाबों और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। कहा जा रहा है कि वो पैरामेडिकल कॉलेज में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम 5 बजे तक लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।