Home जन इंडिया नहीं रहे RLD (रालोद) प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान

नहीं रहे RLD (रालोद) प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान

0
882

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का डेंगू से बीमारी के बार रविवार की सुबह 4 बजे निधन हो गया। मुन्ना सिंह में शुक्रवार की देर रात डेंगू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद शनिवार की सुबह हालत गंभीर होने पर उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में वह वेन्टीलेटर यूनिट में एडमिट थे।..
– फैजाबाद निवासी आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान को बीती 27 जुलाई से लगातार बुखार आ रहा था, तब वह चित्रकूट में थे।
– बुखार ज्यादा तेज होने पर उनके परिजनों ने 27 जुलाई की देर रात राजधानी के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया।
– परिजनों ने बताया कि 27 की देर रात से 28 जुलाई की देर रात तक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उनका बुखार बढ़ता ही जा रहा था।
– साथ ही उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। 29 जुलाई की सुबह उन्हें शहर में निजी मिडलैंड हॉस्‍पिटल में एडमिट कराया गया, जहां हॉस्‍पिटल द्वारा उनके लक्षणों के आधार पर डेंगू की जांच कराई गई।
– देर रात आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, शनिवार की सुबह 7 बजे से वह बेहोश होने लगे। हालत गंभीर होता देखकर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में एडमिट कराया।
– डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उन्हें वेन्टीलेटर पर शिफ्ट किया था।

61 साल की उम्र में हुआ निधन

– 61 साल की उम्र में मुन्ना सिंह चौहान का निधन हुआ है। उनका जन्‍म 5 सितंंबर 1955 को फैजाबाद में हुआ था।
– मुन्ना सिंह का पार्थिव शरीर पहले हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां रालोद मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन किए।
– इसके बाद पार्टी कार्यालय से उनका पार्थिव शारीर फैजाबाद उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ।

सीएम ने जताया शोक

– सीएम अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुन्‍ना सिहं चौहान व्‍यक्तिगत रूप से विनम्र स्‍वभाव के थे। वह सक्रिय राजन‍ीति के तेज-तर्रार नेता थे।
– बीजेपी प्रवक्‍ता विजय बहादुर पाठक ने रालोद के प्रदेश अध्‍यक्ष मुन्‍ना सिंह चौहान के निधन पर शोक जातया। उन्होंने कहा कि वह एक अच्‍छे नेता थे।
– रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्‍य अनिल दुबे ने बताया कि वह हमारे मार्गदर्शक थे। राजनीति केे साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी वह हमारा मार्गदर्शन करते रहते थे।
– राज्‍यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश ने सक्रिय राजनीति का एक बड़ा नेता खो दिया। उनके निधन पर प्रदेश में शोक की लहर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here