वाराणसी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। रिजल्ट को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने प्रेस कांफ्रेंस में सारी जानकारी दी। इस बार भी मैदान बेटियों के हाथ ही लगा है। इंटर में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.48 है, जबकि 84.35 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इंटर की टॉपर भी लड़की ही रही है। ओवरआल इंटर का रिजल्ट 87.99 प्रतिशत रहा। इस बार 10वीं की नतीजों के साथ- साथ 12वीं का रिजल्ट भी जारी हुए हैं।
ये हैे 12 वीं के टॉपर
साक्षी वर्मा 98.20
प्रतिमा 98.00
सोनाली वर्मा 98.00
दिवयांशी 97.80
प्रेरणा वर्मा 97.80
दिव्या अवस्थी 97.60
स्वाती तिवारी 97.60
अमृता सिंह 97.40
चित्रांशी 97.40
नीतू राजपूत 97.40
आयुषी सिंह 97.40
अगर पिछले साल की बात करें तो हाईस्कूल में पास प्रतिशत 83.77 तथा इंटर का 88.83 था। हाईस्कूल में बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.34 तथा बालकों का 79.73 था। इंटर में 92.16 प्रतिशत बालिका तथा 85.91 बालक पास हुए थे। इस बार देखना है कि पास प्रतिशत कितना रहता है।
वहीं रिजल्ट को लेकर छात्र- छात्राओं में भी काफी उत्सुकता है। सभी छात्र अपना रिजल्ट पत्रिका की वेबसाइट
https://janindianews.com/2016/05/up-board-result-2016.html
और यूपी बोर्ड की बेवसाइट
http://upresults.nic.in//पर देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें…
पिछले पांच सालों के परिणाम पर एक नजर (प्रतिशत में)
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2015 83.74 88.83
2014 86.71 92.21
2013 86.63 92.68
2012 83.75 89.40
2011 70.82 80.14