झांसी। बुंदेलखंड को पानी देने लिए झांसी पहुंची वाटर ट्रेन पर सियासी बवाल जारी है। क्योंकि केंद्र द्वारा भेजा गया पानी लेने से यूपी सरकार के इनकार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने झांसी कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर मटके फोड़े।
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए वाटर टैंकर को लेने
से मना करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़ प्रदेश सरकार के निर्णय का विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वाटर ट्रेन भेज केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड के लोगों के प्रति संवेदशीलता दिखाई है। इन टैंकरों को भरने की व्यवस्था प्रदेश सरकार को करनी चाहिए और टैंकर से लोगों को पानी सप्लाई करनी चाहिए। क्योंकि बुंदेलखंड के लोग पानी संकट झेल रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, नगर विधायक रवि शर्मा, पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह, गिरजा तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।