उन्नाव की रेप पीड़िता मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए : अखिलेश

0
626

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उन्नाव की रेप पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। रेप पीड़िता को मिले सुरक्षा कर्मियों को क्लीन चिट दी जा रही है जबकि उन्हें अपनी ड्यूटी के तहत रेप पीड़िता के साथ जाना था। इस गंभीर मामले की निष्पक्ष न्याय के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। आरोपित भाजपा विधायक को यूपी से बाहर किसी जेल में भेजा जाए। इस घटना में रेप पीड़िता, उनका वकील गंभीर रूप से घायल हैं जब कि रेप पीड़िता की मौसी और चाची की मृत्यु हो गई है। संदेह का कारण यह भी है कि पहले इस काण्ड के एक गवाह की जान जा चुकी है। रेप का आरोपी भाजपा विधायक अब भी पीड़ित परिवार को धमकियाँ दे रहा है।
श्री यादव ने कहा कि रेप पीड़िता के साथ बहुत अन्याय हुआ है। सरकार तो तब चेती जब 8 अप्रैल 2018 को उसने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह का प्रयास किया। कल की घटना में तो रेप पीड़िता को भगवान ने बचा लिया वह बच तो गई है लेकिन उसकी जान खतरे में है। उसे गंभीर चोटें है।
अखिलेश ने कहा है कि पुलिस अधिकारी सरकार की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें पीड़ित बेटी की बात भी सुननी चाहिए। उन्होने कहा कि हत्या की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से ही की जा सकती है। अधिकारियों को न्याय करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here