सुषमा स्वराज ने अपनी कार्यशैली से लोगों के दिल में स्थान बनाया था : राज्यपाल

0
865

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नई दिल्ली जाकर पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से भेंट कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि सुषमा स्वराज वास्तव में एक विदुषी, सक्रिय राजनेता एवं संवेदनशील व्यक्तित्व की महिला थी जिन्होंने अपनी कार्यशैली से लोगों के दिल में स्थान बनाया था। वे माननीय गुणों से परिपूर्ण तथा महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने विभिन्न आयामों में देश की सेवा की। एक टवीट पर दूसरों की समस्या का समाधान करने वाली विदेश मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सदैव यादगार रहेगा। सुषमा स्वराज का निधन देश की राजनीति के लिये अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने कहा कि उनके निधन से देश ने एक ऐसा नेता खोया है जिसकी भरपाई लम्बे समय तक संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here