लखनऊ की अंशुल भदौरिया ने हासिल किया पहला स्थान
“सीबीएसई की बारहवीं के नतीजों में बेटियों का ही दबदबा रहा। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने 500 में 497 अंक (99.4 प्रतिशथ) प्राप्त कर देश में टॉप किया।”
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं क्लास का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। प्रदेश में 83.48 छात्रायें सफल हुई है।
500 में से 493 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान मनिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ की अंशुल भदौरिया का रहा। जबकि लखनऊ की ही आर्मी पब्लिक स्कूल की शौर्या श्रेष्ठा ने 500 में से 492 अंक प्राप्त करके दूसरा व कानपुर के पद्मनाथ सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के तरुण कुमार ने 492 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।
सीबीएसई बोर्ड इलाहाबाद के टॉप टेन की सूची में आठ लड़कियों ने जगह बनाकर एक बार फिर बता दिया है कि अब शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों पछाड़ पाना आसान नहीं है।
सीबीएसई परीक्षा के लिए बोर्ड ने 779 सेंटरों का निर्धारण किया था। जिसमें 983008 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा में कुल 76.83 फीसदी छात्र- छात्रायें उत्तीर्ण हुए। जिसमें सफल होने वाले छात्र 73.09 और छात्रायें 83.48 रहीं।
![]() |
500 में से 493 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान मनिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ की अंशुल भदौरिया का रहा |
– इस साल सीबीएसई के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी।
– 88.58% लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों के पास होने का परसेंटेज 78.85 रहा।
– 99.4% मार्क्स लाकर टॉपर बनीं सुकृति दिल्ली के मॉन्टफोर्ट स्कूल की स्टूडेंट हैं। उनके पिता आईएएस अफसर हैं।
– वहीं स्पेशियली-एबल्ड कैटेगरी में हरियाणा (फरीदाबाद) की मुदिता जगोता 1st पोजिशन पर रहीं। मुदिता को 500 में से 485 मार्क्स मिले।
– इस एग्जाम में पास होने वाले स्टूडेंट्स के परसेंटेज की बात करें तो तिरुअनंतपुरम में सबसे ज्यादा रहा। यहां 97.61% स्टूडेंट्स पास हुए।
– बता दें कि इस साल देशभर में 10,67,900 स्टूडेंट्स 12th में अपियर हुए थे। दिल्ली रीजन से 22.7 लाख स्टूडेंट्स ने 12th का एग्जाम दिया था।
ये हैं टॉप 3 स्टूडेंट्स
नाम मार्क्स स्कूल
– सुकृति गुप्ता 497/500 मॉन्टफोर्ट स्कूल, अशोक विहार, दिल्ली
– पलक गोयल 496/500 टैगोर पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
– सौम्या उप्पल 495/500 सेंट थेरेसा कॉन्वेट स्कूल, करनाल, हरियाणा
– अजीश शेखर 495/500 PSBB सीनियर सेकंडरी स्कूल, चेन्नई
सुकृति को साइंस में 100, मैथ्स में 99 मार्क्स
– सुकृति को फिजिक्स-कैमिस्ट्री में 100/100 मार्क्स मिले।
– मैथ्स और इंग्लिश में 99 मार्क्स मिले।
– सुकृति कहती हैं, ‘मुझे खुद की पढ़ाई पर भरोसा था। पूरी स्टडी मैंने NCERT की बुक्स से ही की।’
– सुकृति ने ये भी कहा, ‘ऐसा करना काफी कठिन होता है। लेकिन अगर आप कड़ी मेहनत करें तो सफलता मिलती है।’
– वे कहती हैं, ‘मैंने कभी भी घंटों पढ़ाई घंटो में नहीं की, जब मन किया तभी पढ़ा। जरूरी ये है कि आप कितनी गंभीरता से पढ़ते हैं।’
– ‘इंजीनियर बनना चाहती हूं, देखती हूं कि कहां पर नंबर आता है।’
क्या बोले सुकृति के पिता राकेश गुप्ता?
– ‘सुकृति पहले से ही पढ़ाई में काफी अच्छी है। हमने कभी उसे पढ़ने को नहीं कहा।’
– ‘सुकृति को पढ़ाई में जब भी कोई कन्फ्यूजन होता है वो उसे तुरंत साफ करती है, यही उसकी सफलता का राज है।’
– ‘नंबर महत्वपूर्ण नहीं होते। इसलिए बच्चों से कहना चाहता हूं कि अपनी पढ़ाई ठीक से करें और नंबरों की टेंशन ना लें।’