महोबा/ अयोध्या: जेहिं दिन राम जनम श्रुति गावहिं तीरथ सकल तहां चली आवहिंआवहिं… पूरे प्रदेश में धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं। राम जन्मोत्सव पर अयोध्या नगरी खास तौर पर सजाया गया है, क्योंकि भगवान राम का जन्म यहीं हुआ था। यहां चैत्र रामनवमी मेले का उत्साह आज चरम पर है। तड़के सुबह चार बजे से ही अयोध्या के सरयू तट पर लाखों की संख्या में भक्तों ने नदी में डुबकी लगाई।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्तसव पर शुक्रवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नवीन गल्ला मण्डी से शुरु हुई शोभा यात्रा मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। शोभा यात्रा में आस्था का जन सैलाव उमड़ा रहा। हजारों की संख्या में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गो व महिलाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।
हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुजांयमान रहा। जगह-जगह रामभक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। स्टाॅलों में रामभक्तों के लिये जलपान की व्यवस्था की गई। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को सुबह से ही नवीन गल्ला मण्डी में राम भक्तों के एकत्र होने का सिलसिला शुरु हो गया। देखते ही देखते मण्डी परिसर भक्तों से खचाखच भर गया।
दोपहर बाद जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक हरीशचन्दर, भाजपा सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव ने राम नवमी की भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया। भगवान राम का डोला उठाकर जिलाधिकारी नवीन गल्ला मण्डी से शोभा यात्रा की शुरुआत करते निकले। शोभा यात्रा शहर के परमानन्द चैराहा, रोडवेज बस स्टेण्ड पाॅलीवाल मार्केट, आल्हा चैक, मुख्य डाक घर, पुलिस चैकी होते हुये डाक बंगला पहुंची।
शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तों का उत्साह देखते ही बना। तो महिलायें भी पीछे नही दिखी और तीखी धूप के बीच डीजे में बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर थिरकी। जगह-जगह शोभा यात्रा मार्ग पर बनाये गये गेटों से रामभक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। शोभा यात्रा में हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारों से फिजा गुंजायमान रही शोभा यात्रा में झांकिया व डीजे लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शोभा यात्रा में भारी पुलिस बल शामिल रहा।
सीओ सदर संदीप यादव व एसडीएम स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सम्भाले रहे। पूरे दिन भक्त भगवान राम के जन्म की खुशियों में डूबे रहे। चिलचिलाती धूप के बीच शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में चल रहे भक्तों का उत्साह बढता गया। जगह-जगह रामभक्तों के लिये सर्व समाज के लोगों द्वारा स्टाल लगाये गये। जिनमें राम भक्तों को शर्बत व लस्सी पिलाकर ठंडक पहुंचाई गई। शोभा यात्रा में नगर के अलावा दर्जनों गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
ढोल नगाडों की धुनों पर जमकर थिरके
रामनवमी पर्व पर निकली शोभा यात्रा में चिलचिलाती धूप भी भक्तों का हौसला डिगा नही सकी। हजारों की संख्या में भक्तों का जन सैलाव शोभा यात्रा में बज रही भक्ति गीतों की धुनों में सराबोर भक्त झूम रहे थे। भक्तों का यह राम के प्रति भक्ति देखते ही बन रही थी। शोभा यात्रा को देखने के लिये सड़क की दोनों बोर महिलाओं व पुरुषों का भारी हुजूम उमड़ा रहा। सडक की दोनों ओर की सड़कें महिलाओं व पुरुषों से भरी हुई थी।
भक्ति गीतों पर महिलायें भी झूम उठी
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में महिला भक्त भी पीछे नही थी। महिलाओं में भी राम भक्ति धूम देखी गई वह भी डीजे की धुनों व बज रहे भक्ति गीतों पर महिलायें शोभा यात्रा में झूमती हुई चल रही थी। भक्ति में सराबोर महिलाओं को देख लोग भी राम भक्ति में डूब गये।
स्टाल लगा किया रामभक्तों का स्वागत
भगवान राम की शोभा यात्रा में उमड़े हजारों की संख्या में भक्तों के स्वागत के लिये शहर में जगह-जगह स्टाल लगा पानी, लस्सी शर्वत पिलाया गया। कई स्टालों में चला, हलुआ आदि का भी वितरण किया गया। शहर में आधा सैकड़ा से अधिक सभी समुदाय के लोगों द्वारा स्टाल लगा राम भक्तों का स्वागत किया तथा रामभक्तों को जगह-जगह ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई थी।
शोभा यात्रा में हुई फूलों की बर्षा
भगवान राम की शोभा यात्रा में भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई। नगर मे दर्जन भर से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत द्वारा बनवाकर उसके ऊपर से रामभक्तों पर फूलों की बर्षा की गई। शोभा यात्रा के बाद सड़क गुलाब व गेंदा के फूलों से पटी हुई देखी गई। शोभा यात्रा में चल रहे रामभक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था।
शोभा यात्रा के दौरान चैकन्न रहा पुलिस प्रशासन
शोभा यात्रा मे हजारों की संख्या में भक्तों का जन सैलाव उमड़ा हुआ था। शोभा यात्रा में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल चल रहा था। शोभा यात्रा के आगे जिलाधिकारी वीेरश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक कुन्तल किशोर व भारी पुलिस बल चल रहा था तथा पीछे उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह व सदर सीओ संदीप गुप्ता, शहर कोतवाल व अन्य उपनिरीक्षक व पुलिस टीम चल रही थी।
कस्बे में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा
कस्बे में रामनवमी उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बड़े मन्दिर से भक्तों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें कई झांकियां शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। डीजे की धुनों में रामभक्ति से सराबोर भक्त नाच रहे थे। यह शोभा यात्रा बस स्टेण्ड, पावर हाउस, झासंी तिगैला तिवारीपुरा, मैन बाजार, देवगनपुरा होते हुये वापिस बड़े मन्दिर में पहुंच शोभा यात्रा सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में जय श्रीराम व शंकर भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
हाथी घोडों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
बेलाताल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में रामभक्तों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जो रामलीला मेला मैदान से शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। जो कस्बे के नयापुरा, छिपयाना, बस स्टेण्ड, मैन बाजर होते हुये वापिस मला ग्राउण्ड में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्त डीजे की धुन में रामभक्ति में सराबोर होकर थिरक रहे थे। शोभा यात्रा मे हाथी, घोड़े, डीजे व झांकियां आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी रही। जय श्रीराम के नारों से कस्बा गूंज उठा। शोभा यात्रा मे उमड़ा जनसैलाव के स्वागत के लिये विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा स्टाल लगा राम भक्तों का स्वागत किया गया। जिसमे कांगे्रस के रामजीवन, भाजपा के अखिल राजपूत, सपा की उर्मिला राजपूत आदि सहित दर्जन भर से अधिक जनप्रतिनिधियों ने स्टाल लगा रामभक्तों का स्वागत किया।
धौंसा मन्दिर में हुआ भण्डारा
जैतपुर में स्थित प्राचीन धौंसा मन्दिर में हर्ष वर्ष की भांति राम नवमी पर्व पर शुक्रवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंच प्रभु के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर चल रहे भण्डारे का प्रसाद गृहण किया। यह भण्डारा सारा दिन चलता रहा। धौंसा मन्दिर में भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा।
जिले के अन्य कस्बों में भी बना जन्मोत्सव
मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव पर जिले के विभिन्न कस्बों व गांवों में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकडों की जादाद मे ंलोग देखे गये। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां व हाथी घोडे डीजे की धुनों पर भक्त थिरकते नजर आये। कस्बा श्रीनगर, कुलपहाड, कबरई, चरखारी में भी शोभ यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकडों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। जिसे देखने की लिये सैकडों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
डीजे बजाने पर पुलिस कर्मियों से हुई नोंक झोंक
खरेला कस्बे में रामजन्मोत्सव पर्व पर शोभा यात्रा के दौरान डीजे बजाया जा रहा था। जिसको लेकर पुलिस कर्मी व डीजे संचालक हरीराम में विवाद हो गया। विवाद को लेकर आक्रोशित हुये शोभा यात्रा में शामिल भक्तों ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस विरोधी नारेवाजी करते रहे। सूचना पाते ही पहुंचे सीओ ने आक्रोषित शोभा यात्रा में शामिल भक्तों को शान्त कर पुलिस कर्मचारियों पर जांच करा कार्यवाही का भरोसा दिलाने के बाद मामला शान्त हुआ। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई शान्त हुई।