NDA ने जीतीं 12 में से 7 सीटें, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

0
608

नई दिल्ली। आठ राज्यों की 12 सीटों पर हुए विधानसभा बाइ-इलेक्शन में एनडीए ने सात सीटें जीती हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में बीजेपी, देवबंद में कांग्रेस और बीकापुर में सपा की जीत हुई है। महाराष्ट्र की पालघर सीट शिवसेना के खाते में गई है। वहीं, बिहार में नीतीश सरकार को झटका देते हुए आरएलएसपी ने हरलाखी सीट जीती। पीएम ने क्या कहा…
– पीएम ने कहा है कि बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों की अलग-अलग राज्यों में जीत दिखाती है कि लोगों ने विकास की राजनीति में अपना भरोसा जताया है।
कहां कौन जीता?
– पंजाब: सीट खडूर साहिब- यहां से अकाली दल के कैंडिडेट रविंदर सिंह जीते।
– मध्य प्रदेश: सीट मैहर- बीजेपी कैंडिडेट नारायण त्रिपाठी की जीत।
– महाराष्ट्र: सीट पालघर- शिवसेना के अमित घोडा जीते।
– बिहार: सीट हरलाखी- आरएलएसपी के कैंडिडेट सुधांशु शेखर जीते। RLSP, एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।
– उत्तर प्रदेश: तीन सीटों के नतीजे आए। देवबंद में कांग्रेस के माविया अली जीते। मुजफ्फरनगर में बीजेपी के कैंडिडेट कपिल देव अग्रवाल ने सपा कैंडिडेट को हराया। बीकापुर में सपा जीती। वहीं गाजियाबाद में बीजेपी कैंडिडेट ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया।
( यूपी के रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें)
– त्रिपुरा: सीट अमरपुर- सीपीएम कैंडिडेट परिमल देबनाथ ने जीत दर्ज की।
– कर्नाटक: देवदुर्गा और हेब्बल में बीजेपी की जीत। वहीं, बीदर सीट कांग्रेस के पाले में।
– तेलंगाना नारायणखेड़ सीट पर टीआरएस की जीत। कांग्रेस से छीनी सीट।
क्यों अहम हैं नतीजे?
– यूपी में अगले साल असेंबली इलेक्शन हैं। नतीजों को अखिलेश सरकार के टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।
– पंजाब में भी अगले साल असेंबली चुनाव होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here